ब्रेकिंग-मण्डलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कालाढूंगी का किया औचक निरीक्षण,और दिये निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी/हल्द्वानी – मण्डलायुक्त दीपक रावत ने बुधवार को तहसील कालाढूंगी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होने तहसील परिसर में गन्दगी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तुरन्त सफाई कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आयुक्त श्री रावत ने अभिलेखों, उपस्थित पंजिका, अन्य पंजिकाओं का निरीक्षण किया व सुरक्षित-सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। उन्होेने ई-डिस्ट्रीक स्वान का भी निरीक्षण किया व ऑनलाईन व्यवस्था की जानकारियां ली।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

उन्होेने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से चुनावी तैयारियों के बारे में व पोलिंग बूथों एंव उनमें व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारियां ली।

निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT