रामनगर मे दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-मंगलवार को दया किशन मिश्रा पुत्र स्व श्री अम्बा दत्त मिश्रा निवासी एल आई सी रोड रामनगर जिला नैनीताल द्वारा तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा अपनी एसआईसी रोड रामनगर स्थित दुकान से अपना मोबाइल चोरी कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

शिकायत के आधार पर कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0 48/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत की गयी।
उक्त अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण

पुलिस टीम द्वारा अनस उर्फ अन्ना पुत्र मौ0 शरीफ नि0 बेड़ाझाल रामनगर नैनीताल उम्र 19 वर्ष को रेलवे पड़ाव के खाली मेदान से चोरी के मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को मा0न्या0 के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

पुलिस टीम-उ0नि0 सुरभि राणा, कानि0 विजेन्द्र सिंह, कानि0 संजय सिंह, कानि0 राशिद

Ad_RCHMCT