रामनगर-सब्जी ढूंलान वाले कैंटर से कर रहे थे गांजा तस्करी-पुलिस ने 11 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 व्यक्तियो को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

सब्जी ढूंलान वाले कैंटर से कर रहे थे गांजा तस्करी-कोतवाली रामनगर पुलिस ने 11 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 व्यक्तियो को किया गिरफ्तार

क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में बुधवार को सघन चेकिंग अभियान के दौरान उप निरीक्षक मनोज नयाल चौकी प्रभारी गर्जिया सहित कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान सराइखेत अल्मोड़ा से आने वाले वाहन संख्या UK 11 CA 1161 को रोककर चेक किया गया तो कैंटर चालक एवं कंडक्टर के कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टो में कुल 11 किलो 800 ग्राम गांजा अवैध रूप से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(उत्तराखंड) दो हाथी दांत (ivory tusks) के साथ एक वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

दोनो अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली रामनगर में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि हम लोग रामनगर से पहाड़ी क्षेत्र में राशन एवम सब्जियां ले जाने का कार्य करते हैं तथा लौटते समय पहाड़ी क्षेत्रों से गांजा खरीदकर ले आए।

यह भी पढ़ें 👉  देश पहले, क्रिकेट बाद में: बीसीसीआई ने आईपीएल सत्र किया स्थगित

पुलिस टीम मे उप निरीक्षक मनोज नयाल, आरक्षी गगन भण्डारी, आरक्षी रविन्द्र, आरक्षी संजय उपस्थित रहे।

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्क्राइव किजिए।