रामनगर:-बाघ द्वारा मारे गये युवक की पत्नी को मिली 4 लाख की मुआवजा राशि

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-25 दिसंबर को पैनोद नाले में बाघिन द्वारा नफीस को मार दिया था। अगले दिन नफीस का क्षत बिक्षप्त शव कुछ दूरी पर पाया गया।

वहीं मामले मे पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया की नफीस के परिवार को बाघ द्वारा मारे जाने पर चार लाख का मुआवजा दिए जाने में कुछ दिक्कते आ रही थी।
नियमानुसार 15 दिन के बाद मुआवजा नही मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के राष्ट्रीय खेल विजेताओं को जल्द मिल सकती है सीधी नौकरी

14 दिन तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही मिलने पर मेरे द्वारा अगले दिन ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिलवाकर पंद्रहवे दिन में मृत्यु प्रमाण पत्र व उत्तरजीवी प्रमाण पत्र बनवाकर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन, घरेलू विवाद और छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

और उसी दिन शाम को सारे जरूरी कागजात फारेस्ट आफिस में जमा करवा दिए थे। नफीस के परिवार की आर्थिक स्तिथि बहुत ज्यादा खराब है जिस दिन नफीस को बाघिन ने मारा उससे एक दिन पहले नफीस की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था पर बेटा भी हाई सुगर से ग्रसित था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कार हादसा: दो युवकों की गंगनहर में डूबने से मौत

उनकी पत्नी के पास अस्पताल का बिल भरने के लिए भी रुपये नही थे । काफी भाग दौड़ करने के बाद आज नफीस की पत्नी 4 लाख का मुआवजा मिल चुका है।

मुआवजा दिलवाने में रेंजर शेखर तिवारी की भी अहम भुमिका रही।

Ad_RCHMCT