रामनगर:-(दुखद) यहाँ डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 1 युवक की दर्दनाक मौत,एक युवक गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

रामनगर (नैनीताल):-काशीपुर रामनगर नेशनल हाईवे 309 तेलीपुरा के पास डंपर और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको हायर सेंटर के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रात 8 बजे के आसपास तेलीपुरा में काशीपुर से आती हुई बाइक की एक डंपर से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गई, बाइक में 2 लोग सवार थे।

रामनगर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक बाइक सवार 24 वर्षीय ध्रुव प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासी गौजानी को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

वहीं घायल शुभम बिष्ट पुत्र जसवंत बिष्ट निवासी पंपापुरी को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि मृतक के पिता फायर विभाग में कार्यरत है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दे दिया जायेगा।

Ad_RCHMCT