रामनगर-इस इलाके मे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

Ramnagar-क्षेत्र से एक युवक का शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आज शनिवार सुबह-सुबह बेलगड़ वन चौकी के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस शव की शिनाख्त ग्राम शंकरपुर निवासी रजत बिष्ट पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई है।वहीं शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव, इस दिन होंगे चुनाव, चुनाव के लिए प्रांत परिषद सदस्यों (मतदाता) सूची की जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को बेलगढ़ वन चौकी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया,जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये। शव की शिनाख्त रजत बिष्ट पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट ग्राम शंकरपुर निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रजत बिष्ट रात बेलगढ़ के आसपास टहलता दिखाई दिया था, सुबह सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।वहीं युवक के घर पर कोहराम मचा है तो क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT