दुःखद- हल्द्वानी में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रामपुर रोड पर डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय मनोज की मौत हो गई। हादसे में उनके साथी तेज सिंह थापा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

पुलिस के अनुसार, मनोज और तेज सिंह बाइक पर देवलचौड़ की ओर जा रहे थे। रात करीब 11.30 बजे उनकी बाइक हल्द्वानी की दिशा से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

राहगीरों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। घायल तेज सिंह का इलाज चल रहा है। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि शव को मोर्चरी भेजा गया है।

Ad_RCHMCT