नशेड़ी पिता ने बेटे को बेरहमी से मार डाला, ऐसे खुला राज

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। यहां दिलदहला देने वाला सामने आया है। सुल्तानपुर पट्टी में नशेड़ी पिता ने लोहे की रॉड से हमला कर 14 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद वह घर में गड्ढा खोदकर शव ठिकाने लगा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाली बच्चे की चाची ने देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर में धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

बृहस्पतिवार शाम प्रेमशंकर शराब पीकर घर आया तो 14 वर्षीय बेटे विवेक से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस पर नशेड़ी पिता ने लोहे की रॉड से विवेक के सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी प्रेमशंकर बच्चे को घर के आंगन में दफनाने के लिए फावड़े से गड्ढा खोदने लगा। रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाली विवेक की चाची आशा ने गड्ढा खोदने की आवाज सुनी। आशा ने आकर पूछा क्या कर रहे हो। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

प्रेमशंकर चीखते हुए बोला मैंने अपना बेटा मार दिया, तुझे क्या मतलब। इस पर रोते हुए आशा देवी ने पुलिस चौकी जाकर सूचना दी। कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विनोद फर्त्याल, चौकी प्रभारी संदीप शर्मा मय पुलिस बल पहुंचे और प्रेमशंकर को हिरासत में ले लिया। सूचना पर सीओ अन्न राम आर्य भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस हत्यारोपी पिता प्रेम शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या में प्रयुक्त की गई लोहे को रॉड बरामद कर लिया है। 

Ad_RCHMCT