दुखद-(उत्तराखंड) ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 01 किलोमीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal जनपद टिहरी: चंबा क्षेत्रांतर्गत नेल गांव के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया व्यक्ति का शव बरामद

आज दिनांक 17 मई 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना चंबा क्षेत्रांतर्गत नेल गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट कोटी कॉलोनी से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उक्त वाहन (ऑल्टो कार) नेल गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 01 किलोमीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के शव को कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

मृतक का नाम
अजय रावत पुत्र श्री कुंदन सिंह, उम्र 48 वर्ष निवासी दिखोल गांव चंबा टिहरी।

Ad_RCHMCT