उत्तराखंड: यमकेश्वर वानप्रस्थ आश्रम में भागवत कथा, सीएम धामी ने श्रद्धालुओं को दिया धार्मिक पर्यटन का संदेश।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री का संबोधन
यमकेश्वर स्थित वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान कृष्ण का सजीव स्वरूप है, जो धर्म, ज्ञान और भक्ति का मार्ग दिखाता है। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण से यात्रा को सुगम बनाने का उल्लेख किया। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु शारदा कॉरिडोर, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर और दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज जैसी परियोजनाओं पर जोर दिया|

यह भी पढ़ें 👉  CBSE ने Class XII Board Exams 2026 के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग, स्कैन कॉपी, वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन की सुविधा घोषित की।

धार्मिक आयोजन
पूज्य गोविंद देव गिरी जी महाराज ने भागवत के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा धर्म और सत्कर्म का संदेश दिया। परमार्थ आश्रम अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने इसे नैतिक मूल्यों का माध्यम बताया। स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने क्षेत्रीय विकास कार्यों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  इंदर आर्या, माया उपाध्याय और नीरज चुफाल के सुरों से सजी 'स्टार नाइट', गोल्ज्यू महोत्सव के आखिरी दिन देर रात तक झूमे दर्शक।

धार्मिक पर्यटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कालसी-हरीपुर में यमुना घाट निर्माण जैसे कार्यों से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत हो रही है। सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से सांस्कृतिक पहचान को सशक्त कर रही।

Ad_RCHMCT