उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ।

ख़बर शेयर करें -

कपाट उद्घाटन
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम में दोपहर 12:15 बजे और यमुनोत्री धाम में 12:35 बजे कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मां गंगा की उत्सव डोली भैरव मंदिर से गंगोत्री पहुंची, जबकि मां यमुना की डोली शनिदेव की अगुवाई में खरसाली से यमुनोत्री धाई। इससे चारधाम यात्रा 2026 का औपचारिक आगाज हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नीति आयोग और शासन के बीच उच्चस्तरीय बैठक: उत्तराखंड के विकास, नवाचार और चुनौतियों पर हुआ व्यापक मंथन


सुरक्षा व्यवस्था
राज्य सरकार ने सुरक्षित यात्रा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं, जिसमें भारी पुलिस बल, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी और एसडीआरएफ टीमें शामिल हैं। यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यात्रियों को सुखद अनुभव देने का भरोसा जताया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी


उपस्थित जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT