दुखद-(उत्तराखंड) कार गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत, कई गंभीर

ख़बर शेयर करें -

जनपद उत्तरकाशी: धरासू के मरगांव के पास वाहन खाई में गिरा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

Corbetthalchal-राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, ताजा मामला आज को थाना धरासू द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि चमियारी रोड पर मरगांव के पास एक छोटा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट चिन्यालीसौड़ से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीखेज हत्या: पीछा करने वाले युवक ने युवती का रेता गला

उक्त वाहन (संख्या-UK09-B-6960 मारुति सुजुकी) गमरी पीपलखण्डा से बादूं पुजारगांव डुण्डा जा रहा था जो कि मरगांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित कुल 07 लोग सवार थे, जिनमें एक पुरुष (चालक),दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे।एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम द्वारा घायलों को गंभीर अवस्था में खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया जहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से चिन्यालीसौड़ अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया।

घायलों का विवरणः –
1- श्री मनीष पुत्र श्री सुरेश प्रसाद  उम्र-28 वर्ष,निवासी ग्राम पुजारगांव पट्टी भण्डारस्यू तह0 डुण्डां जनपद उत्तरकाशी (चालक)
2- श्रीमती कविता देवी पत्नी श्री गणेश मिश्रा उम्र-29 वर्ष,निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी
3 कु0 नन्दनी पुत्री श्री मंगल मोहन उम्र-08 वर्ष,निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी
4- दिव्यम पुत्र श्री मंगल मोहन  उम्र-06 वर्ष,निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी
5- देवान्श पुत्र श्री गणेश मिश्रा उम्र-04 वर्ष निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी
6- दीपक पुत्र श्री गणेश मिश्रा उम्र-08 वर्ष,निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर गिरी गाजः एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

मृतक महिला-
वन्दना देवी पत्नी श्री मंगल मोहन मिश्रा उम्र-30 वर्ष,निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी

Ad_RCHMCT