विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक बंशीधर भगत ने किया वृक्षारोपण, हरेला तक चलाएंगे अभियान

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalकालाढुंगी-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बैलपड़ाव स्थित सिंचाई डाक बंगले में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कालाढुंगी क्षेत्र के विधायक श्री बंशीधर भगत ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


कार्यक्रम के दौरान विधायक ने घोषणा की कि यह वृक्षारोपण अभियान आगामी हरेला पर्व तक लगातार प्रत्येक बूथ स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों के पास कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और पर्यावरण की रक्षा में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  परिवहन विभाग की बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई में 108 वाहनों के चालान, तीन वाहन सीज


इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व स्थानीय नेता उपस्थित रहे। इनमें धर्म दत्त सती, कमलेश पाण्डे, विपिन काण्डपाल, भगवान तिवारी, मयंक तिवारी, सुरेन्द्र बोहरा, हेम पाठक, मोहन चन्द्र तिवारी, पिताम्बर तिवारी, अनिल काम्बोज, गंगा बिष्ट, हरिश काण्डपाल, राम दत्त बेलवाल, देवेन्द्र आर्या, चन्दन नेगी, दिवान सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह, नरेन्द्र बिष्ट, विपिन बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  छापेमारी में बड़ी सफलता: रामनगर में आबकारी विभाग ने बरामद की भारी मात्रा मे कच्ची शराब, एक आरोपी हिरासत में


कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाना था, बल्कि लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण के लिए प्रेरित करना भी था।

Ad_RCHMCT