दुःखद- उत्तराखंड में खाई में गिरी बोलेरो, 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां सोमवार को एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। ताजा मामला गढ़वाल जिले का है। यहां चमोली जिले में सोमवार सुबह अनियंत्रित वाहन खाई में समा गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नारायणबगड़ के गढ़कोट इलाके में घटित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ADG ने अधिकारियों को चेताया: अपराध मुक्त उत्तराखंड के लिए समयबद्ध कार्रवाई जरूरी

नारायणबगड़ थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया के अनुसार, मींग गधेरा-हंसकोटी-खेनोली मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन (UK_TA 2296) गढ़कोट लेलाछिमा तोक के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त प्रयास से पुलिस और बचाव दल ने खाई में जाकर वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और सड़क तक सुरक्षित लाया।

यह भी पढ़ें 👉  कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

हादसे में मृतक प्रकाश सिंह (35) पुत्र बलबीर सिंह, गढ़कोट तहसील नारायणबगड़ के निवासी हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए दर्शन सिंह (33) पुत्र पुष्कर सिंह और विक्रम सिंह (28) पुत्र पुष्कर सिंह, ग्वाड़ लगा, गढ़कोट तहसील नारायणबगड़ के निवासी हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस हिरासत में PRD जवान की मौत, तीन कर्मी लाइन हाजिर

पुलिस ने बताया कि फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी। मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Ad_RCHMCT