सोशल मीडिया फेम के लिए जान जोखिम में डालते बाराती, पुलिस ने नहीं की कोई ढील

ख़बर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ में इंसान अब सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि दूसरों की जिंदगी से भी खेल रहा है। ऐसा ही मामला उत्तराखंड में सामने आया है, जहां बारात के काफिले में करतब दिखाने वाले कुछ बारातियों को पुलिस ने सबक सिखाया।

हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर लापरवाह और खतरनाक तरीके से काफिला निकाल रहे सात वाहनों का ऑनलाइन चालान किया। पुलिस ने इसे बारातियों के लिए “शादी का अनोखा शगुन” करार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सीएम धामी का बड़ा फैसला: ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास; बोले- शारदा तटबंध पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव

पुलिस के अनुसार, गुरुकुल नारसन क्षेत्र से गुजर रही एक बारात में कुछ बाराती वाहनों की खिड़कियों से बाहर निकलकर हूटर बजाते और सड़क पर हंगामा कर रहे थे। इसके अलावा, कुछ वाहन अत्यधिक तेज़ गति से चलाए जा रहे थे, जिससे सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के सतत विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिलीं UNDP की डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव इजाबेल; कार्बन क्रेडिट और डिजिटल ट्रैकिंग पर सहयोग की रूपरेखा तैयार

कोतवाली मंगलौर की नारसन चौकी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सात वाहनों को चिन्हित किया। इन वाहनों के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग, सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने और सड़क पर हुड़दंग मचाने के आरोप में ऑनलाइन चालान किया गया।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बारात किस स्थान से शुरू होकर कहां जा रही थी। वाहन स्वामियों को चालान के साथ चेतावनी दी गई है कि अगली बार ऐसी लापरवाही पर उनके वाहन सीज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 वर्ष पूरे: ऋषिकेश में राज्यपाल और सीएम ने किया 'सेवा पखवाड़े' का शंखनाद; देहरादून को ₹219 करोड़ की 51 योजनाओं की सौगात

पुलिस ने बारातियों से अपील की है कि हाईवे और सड़कों पर नियमों का पालन करें और सावधानी बरतें, ताकि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे।

Ad_RCHMCT