भारी बारिश के अलर्ट के बाद इस जिले में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी का आदेश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं।

भारत मौसम विभाग, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 6 और 7 जुलाई को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/ नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी/एलर्ट को देखते हुए दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे।

Ad_RCHMCT