दुःखद- युवक का शव पेड़  से लटका मिलने से इलाके में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 8:30 बजे चौकी एंचोली पर सूचना प्राप्त हुई कि मसान बाबा मंदिर के सामने एक व्यक्ति पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति साड़ी का फंदा लगाकर लटका हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

  मृतक की पहचान मुकेश निषाद (28 वर्ष), पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी ग्राम घरकुआं, थाना नगला सिंधी, जिला फिरोजाबाद, आगरा के रूप में हुई है। मृतक वर्तमान में डॉट पुलिया के पास, पिथौरागढ़ में रह रहा था। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

 प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि शरीर अकड़ा हुआ था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT