बिग ब्रेकिंग-SSP NAINITAL के निर्देश पर निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु कड़ी चौकसी,95,600 की नगदी जफ़्त

ख़बर शेयर करें -

SSP NAINITAL के निर्देश पर निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु कड़ी चौकसी,95,600 की नगदी जफ़्त

कालाढूंगी पुलिस/SST टीम की सघन वाहन चैकिंग अभियान में 95,600 की नगदी जफ़्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग* की जा रही है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष कालाढूंगी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस/SST टीम द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र नया गाँव में चैकिंग के दौरान वाहन संख्याUK-08BC-3444 इनोवा  वाहन स्वामी देवात्मानंद निवासी- तपोवन कुटीर आश्रम, उजैली, उत्तरकाशी के कब्जे से कुल 95,600 रुपये बरामद किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे में टल्ली युवकों ने मचाया कहर, पुलिस से भी की हाथापाई

वाहन स्वामी देवात्मानंद से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मदरसों की बोर्ड से संबद्धता शुरू, नियमावली जल्द कैबिनेट में पेश

पुलिस/SST टीम- कुणाल बिष्ट ( उपवन क्षेत्राधिकारी ) SST टीम प्रभारी,ASI जयवीर सिंह थाना कालाढूंगी,हो0गा0 मनोज राणा

Ad_RCHMCT