संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे में लटका मिला छात्रा का शव, किराएदार पर लगाया था ये आरोप

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। यहां नौवीं कक्षा की छात्रा का शव फांसी के फंदे में झूलता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक दिन पहले ही उसने किराएदार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

जानकारी के अनुसार भदईपुरा खेड़ा निवासी छात्रा 9वीं क्लास में पढ़ती थी। उसका शव टिन शेड की बल्ली में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बताया जा रहा है कि गुरुवार को शादीशुदा किरायेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Ad_RCHMCT