उत्तराखंड: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में रणनीतिक बदलाव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं, वहीं भाजपा ने अपने नेताओं के लिए नई रणनीति तय कर दी है। पार्टी ने फैसला किया है कि जिन नेताओं को सरकार में जिम्मेदारी दी जाएगी, उन्हें स्वयं चुनाव लड़ने की बजाय प्रत्याशियों को जीताने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रिगेडियर जोशी हत्याकांड: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचे दो आरोपी

भाजपा के सूत्रों के अनुसार, सरकार में लगभग दो दर्जन पद फिलहाल खाली हैं और इसके लिए कई नेता सक्रिय रूप से पैरवी कर रहे हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि इन पदों के लिए जिम्मेदारी मिलने का मतलब है कि दायित्वधारी नेता सीधे चुनावी टिकट की दावेदारी नहीं कर पाएंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट देने का अंतिम निर्णय केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा। लेकिन संगठन ने यह रणनीति बनाई है कि दायित्वधारी नेता चुनावी प्रबंधन और प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत

सूत्रों का कहना है कि यह फैसला पार्टी के भीतर उलझन बढ़ाने वाला है। कई दायित्वधारी नेता चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें यह तय करना होगा कि वे सरकार में दायित्व लेना चाहते हैं या विधानसभा चुनाव में खुद भाग लेना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अधिकारियों ने रात में किया औचक निरीक्षण, चारधाम यात्रा की तैयारियों में पकड़ी खामियां 

संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दायित्वधारी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे और पार्टी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेंगे। इस रणनीति से पार्टी का फोकस चुनावी जीत पर और अधिक केंद्रित होगा।

Ad_RCHMCT