रामनगर महाविद्यालय योग के विद्यार्थियों ने योगासन में जीते तीन पदक

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal ramnagar

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा विभाग की छात्राओं ने योगासन प्रतियोगिता में जीते तीन पदक।


भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत,महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु यह आयोजित हुई। उत्तराखण्ड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (यूके.वाई.एस.ए.)द्वारा “अस्मिता योगासन सिटी लीग” दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाजपुर (उधम सिंह नगर) में आयोजित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

इसमें महाविद्यालय के योग विभाग की छात्रा रेनू राणा ने पीठ के बल एवं सीधे लेटकर किये जाने वाले आसन प्रतिस्पर्धा में (Supine Event) स्वर्ण पदक,
एवं पारम्परिक प्रतियोगिता में (Traditional Event) में कांस्य पदक तथा सोनी बिष्ट ने पारम्परिक प्रतियोगिता में रजत पदक और पीठ के बल एवं सीधे लेटकर किए जाने वाली प्रतियोगिता में 4थे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

एक बार फिर से योग विभाग रामनगर महाविद्यालय” हमारी पहचान हमसे नहीं योग से” है इस उद्देश्य को साबित किया है।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे. एम. सी. पाण्डे ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही महाविद्यालय के योग विभाग द्वारा चलाए जा रहे कई योग अभियान और उपलब्धियाँ प्रमाणित करती हैं, कि स्वस्थ व्यक्ति,स्वस्थ समाज एवं समृद्ध राष्ट्र की कल्पना को पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

डॉ. एस.एस. मौर्य,डॉ. सुमन कुमार,डॉ. मूलचन्द्र शुक्ल, डॉ. योगेशचन्द्र एवं डॉ. मुरलीधर कापडी सहित योग विभाग एवं महाविद्यालय परिवार ने बधाइयाँ देते हुए आशा व्यक्त किया है कि योग विभाग से योग शिक्षा लेने वाला प्रत्येक विद्यार्थी योग शिक्षा को जन जन तक पहुँचायेंगें।

Ad_RCHMCT