ट्रेन चोरों का आतंक- महिला के बैग से 1 लाख रूपए उड़ाए

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। ट्रेन में मुरादाबाद से गूलरभोज आ रही एक महिला के बैग में रखी एक लाख रूपए की नगदी चोरों ने गायब कर दी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसाः खुदी सड़क और गड्ढों ने ली बुजुर्ग की जान

आदर्श नगर मुरादाबाद निवासी ममता रानी पत्नी सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 15 अक्टूबर को मुरादाबाद से गूलरभेज जाने के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। पीपलसाना के पास कुछ लोग उसकी सीट के बगल में आकर बैठ गए और उन्होंने उसका बैग उठाकर ऊपर वाली बर्थ में रख दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फ और बारिश का पैकेज: उत्तराखंड के मौसम में जल्द बदलाव!

काशीपुर में वे लोग उतर गए। जब उसे बैग चैक किया तो उसमें रखी एक लाख रूपए की नगदी गायब थी। महिला ने नगदी वापास दिलाने की गुहार पुलिस से लगाई है।

Ad_RCHMCT