बिस्तर पर दूसरी महिला के साथ नग्नावस्था में था पति, पत्नी पहुंची तो शुरू कर दी मारपीट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ संबंध बनाने और विरोध पर जान से मारपीट व जान से मारने की कोशिश के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में एक महिला ने कहा है कि बीती 29 जून की दोपहर जब वह बाजार से घर लौटी तो उसका पति देवेंद्र सिंह किसी अन्य महिला के साथ नग्नावस्था में मिला। जब उसने उक्त महिला के बारे में पूछा तो वह तैश में आ गया और मारपीट पर उतारू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

आरोप है कि इस बीच पति ने उसे जान से मारने की नियत से फावड़े और तलवार से हमला भी किया। जिसमें वह बाल-बाल बच गई। महिला ने पति से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

Ad_RCHMCT