नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने से बही युवतियां, दोनों के शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। कोटद्वार के सतपुली में दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय एक किशोरी व एक युवती  नदी में बह गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा और देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि: छूटे हुए शहीदों के पैतृक गांवों में लगेंगी प्रतिमाएं

जानकारी के अनुसार, 26 व 15 वर्षीय दोनों लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों बह गईं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर में धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Ad_RCHMCT