यहां 2 गुटो में हुआ विवाद, हत्या

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश में नदी किनारे कैंप संचालित करने वाले दो गुटों में विवाद हो गया। यह मामला थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत गट्टूगाड़ का है। यहां दो कैंप संचालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े में एक पक्ष के तीन लोगों ने कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक


गट्टूगाड़ यमकेश्वर प्रखंड जिला पौड़ी गढ़वाल स्थित शिवालिक कैंप में बीती मध्यरात्रि करीब 12र:30 बजे यह घटना हुई। लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह का शिवालिक नाम से कैंप है। शिवालिक कैंप संचालक का बगल में ही स्थित एकलव्य कैंप संचालक के बीच विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे में टल्ली युवकों ने मचाया कहर, पुलिस से भी की हाथापाई


आरोप है कि एकलव्य कैंप के लोग शिवालिक कैंप में आ गए थे। जिसको लेकर कैंप कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

Ad_RCHMCT