यहां फिर खेला खनन का खूनी खेल, फिर चली गोली, युवक गंभीर

ख़बर शेयर करें -




ऊधमसिंह नगर जिले खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों भी खनन को लेकर खूनी खेल में एक की मौत हो गई थी। अब फिर से खनन को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'


एक बार फिर से खनन को लेकर गोली-बारी हुई है। मामला शांतिपुरी क्षेत्र का है जहां पर खनन को लेकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक खनन व्यवसाई को गोली लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

शांतिपुरी नंबर 3 में खनन व्यवसाई संदीप कार्की के ऊपर गोली चलाई गई है।
बताया जा रहा है कि पूरा मामला खनन से जुड़ा हुआ है। वहीं, गंभीर रूप से घायल संदीप कार्की को इलाज के लिए रुद्रपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Ad_RCHMCT