यहां दुकान में चोरों का धावा, सीसीटीवी कैमरे से पहचाने गए दो चोर

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। यहां चोरों ने एक दुकान में धावा बोल दिया। चोर दुकान से हजारों की नगदी व सामान ले उड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

घटना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में हुई है। कृष्णा कालोनी वार्ड दो ट्रांजिट कैम्प निवासी संजीव कुमार पुत्र राम चन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसकी कृष्णा कालोनी मोड़ पर माही इलेक्ट्रोनिक के नाम से दुकान है।वह रोजाना की तरह साढ़े दस बजे दुकान बंद करके घर चला गया। दूसरे दिन दुकान पर आया तो दुकान का पीछे के दरवाजे का एक हिस्सा जला हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

चोरों ने दुकान अंदर से 20 हजार की नगदी और हजारों का सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी के मुताबिक पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया तो उसमें तीन लोग चोरी करने के लिए दुकान के अंदर आते हुए नजर आये। जिनमें से दो लडको को उसने पहचान लिया है। ट्रांजिट कैंप थाने के निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT