यहां युवक ने युवती से किया दुराचार, माता-पिता के साथ मिल कराया गर्भपात

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार: नशीला पेय पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गर्भवती होने पर युवक ने अपनी मां व पिता के साथ मिलकर उसे दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। शादी का झांसा देकर युवक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा तथा बाद में शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था । एक दिन युवक ने उसे अपने घर पर बुलाया तथा नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

इसके बाद युवक उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने युवक को इसकी जानकारी देते हुए उस पर शादी करने का दबाव बनाया। आरोप है कि एक दिन युवक ने उसे अपने घर बुलाया जहां उसके माता-पिता ने जबरन उसे गर्भपात की दवाई खिला दी। उसके साथ मारपीट करते हुए शादी से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

घर पहुंच कर उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने जब युवक व उसके मां-बाप से बात की तो उनके साथ गाली गलौज करते हुए शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad_RCHMCT