बैंक्वट हॉल के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में ऑटो लिफ्टर गैंग आए दिन वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस बार ऑटो लिफ्टरों ने बैंकेट हाल के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया है। पी‌ड़ित ने पुलिस से बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट, विधायक पर लगे आरोप, आक्रोशित हुये शिक्षक

श्याम बिहार कालोनी मुखानी निवासी किरण बिष्ट पत्नी महेंद्र बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके भतीजे महेंद्र खनवाल अपनी बाइक संख्या यूके04एजे-4876 से कृपा सिंधु बैंकेट हॉल गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसाः खुदी सड़क और गड्ढों ने ली बुजुर्ग की जान

उसने बाइक बैंकेट हॉल के बाहर खड़ी कर दी। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

Ad_RCHMCT