पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित हजारों ने ली भाजपा की सदस्यता

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत कांग्रेस एवं विभिन्न दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत हजारों लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ली हैं।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, लगातार पार्टी में शामिल होने वालों का सैलाब बताता है कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में समूचा उत्तराखंड भी भाज़पामय हो गया है। इसलिए मोदी जी के चुनावी रथ का राज्य की सभी सीटों पर प्रचंड जीत की हैट्रिक के साथ आगे बढ़ना निश्चित है। प्रदेश मुख्यालय में आज पार्टी ज्वाइन करने वालों की तादात इतनी अधिक रही कि कार्यक्रम को 3 पालियों में संपन्न करना पड़ा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी नवांगुतों का फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-हरिद्वार ज्वैलर्स डकैती कांड का खुलासा….एक बदमाश मुठभेड़ मे ढ़ेर…..दो गिरफ्तार

अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी राजनैतिक कार्यकर्ताओं को पार्टी का मुखिया होने के नाते उनके मान सम्मान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी मोदी के मार्गदर्शन एवं पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश की भांति प्रदेश का भी चौमुखी विकास हो रहा है। आज देशवासियों को आगमी 5 वर्षों में भारत के तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने और विकसित देशों में शुमार होने का पूरा भरोसा है। साथ ही वर्तमान नीतियां और हालत बताते हैं कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड के नाम होने वाला है। यही वजह है कि लगातार एक के बाद एक, प्रदेश स्तर पर ज्वाइनिंग अभियानों में विभिन्न पार्टियों के राजनैतिक कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ रहा है। आज अधिक संख्या के चलते 3 पालियों में ज्वाइनिंग कराना दर्शाता है कि सम्पूर्ण उत्तराखंड भाजपामय बन गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand weather-इन जिलों मे आज भारी बारिश का येलो अलर्ट

उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का जोश पढ़ते हुए कहा, आप सभी बेहद सौभाग्यशाली हैं कि विश्व का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व, सर्वश्रेष्ठ पार्टी और सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी समेत विपक्ष के पास न विचारधारा है, न मुद्दे हैं और न ही नेतृत्व है, यही वजह है कि भाजपा शामिल होने वालों का कारवां लगातार बढ़ने वाला है। उन्होंने दावा किया कि मोदी जी के चुनावी रथ का राज्य की सभी सीटों पर प्रचंड जीत की हैट्रिक के साथ आगे बढ़ना निश्चित है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता मामले में कांग्रेस के आरोप दुर्भावनापूर्ण और दिवंगत आत्मा का अपमान: भट्ट

इस दौरान पार्टी 2 हजार से अधिक समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता लेने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री दिनेश धन्ने ने कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के कामों से प्रभावित होकर उनकी सम्पूर्ण जन एकता पार्टी आज यहां है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम धामी के नेतृत्व उत्तराखंड विकास के हाइवे पर दौड़ रहा है।