टिहरी में सेल्फी ले रही पर्यटक खाई में गिरी, मौत

ख़बर शेयर करें -

टिहरी/श्रीनगर। कॉर्बेट हलचल
टिहरी जिले के तोताघाटी के समीप मंगलवार रात एक महिला सैलानी सेल्फी लेते समय गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू की,लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। बुधवार को महिला का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला पति के साथ मुरादाबाद से उत्तराखड घूमने आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

तोताघाटी के समीप एक महिला सेल्फी लेते समय महिला पर्यटक मंगलवार शाम गहरी खाई में जा गिरी. महिला अपने पति के साथ उत्तराखंड घूमने आई हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू की, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली

यह भी पढ़ें 👉  हादसे के बीच उजागर हुआ चौंकाने वाला राज: नोटों से भरा बैग और घायलों की लड़ाई

बुधवार सुबह महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला की उम्र 27 साल बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा को मिली रफ्तार, उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का विस्तार

महिला का नाम प्रियंका जबकि पति का नाम राहुल सैनी बताया जा रहा है. महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

Ad_RCHMCT