महाराज ने किया उत्तराखंड के पहले धारावाहिक का पोस्टर लॉन्च

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कॉर्बेट हलचल
प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मगंलवार को “शिव शान्ति फिल्म कम्बाईन्स” के बैनर तले बन रहे उत्तराखंड के पहले धारावाहिक “क्राईम अलर्ट उत्तराखंड” का पोस्टर और ट्रेलर लांच किया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर एक कार्यक्रम में टीवी धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” के पोस्टर और ट्रेलर को लांच किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” प्रदेश में हुए विभिन्न अपराधों पर आधारित काल्पनिक व नाट्य रूपांतरण धारावाहिक है। यह पहला ऐसा धारावाहिक है जिसका निर्माण उत्तराखंड में हो रहा है। इस धारावाहिक के दूसरे सीजन के पहले भाग जिसका शीर्षक “हत्यारे” है वह नशे पर आधारित है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

इस मौके पर महाराज ने बताया कि इस धारावाहिक का मुख्य उद्देश्य अपराधों के प्रति युवाओं, महिलाओं व जनता को जागरूक और सजग करना है। इसमें काम कर रहे सभी कलाकार स्थानीय है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

इस मौके पर फिल्म निर्माता निर्देशक हेमंत कुमार, निर्देशक रजनीश थापा, कैमरामैन सिड सिलेरिया और अभिनेत्री सोनी अशनीस आदि उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT