ट्रांसपोर्टनगर में चोरी का तीसरा आरोपी दबोचा

ख़बर शेयर करें -

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट हलचल
रामनगर कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में एक दुकान में चोरी के तीसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तारकर लिया।

यह आरोपी 31 जुलाई को एक दुकान से लोहे का सामान चुरा रहे थे, दो आरोपियों को लोगों ने मौके से ही पकड़ लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी


पुलिस के अनुसार 31 जुलाई की शाम गुलरघट्टी रामनगर निवासी मोहम्मद अकरम पुत्र अब्दुल कलाम की ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दुकान से ऊंटपडाव खताडी निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र शकील, गैस गोदाम निवासी समीर खान पुत्र अमीर खान और पाटकोट निवासी जीवन बधानी पुत्र तोता राम लोहे का रिम व लोहे का कड़ा चोरी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

मौके पर मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को दबोच लिया। फरार आसिफ को पुलिस टीम ने ऊँटपडाव से गिरफ्तार किया है । सभी आरोपियों को पुलिस में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनीषा सिह, कॉस्टेबल हेमंत सिंह औरभूपेन्द्र सिह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT