नैनीताल में आग का गोला बनी पर्यटक की कार, पति-पत्नी बाल-बाल बचे

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल से करीब 15 किलोमीटर दूर वजून गांव में गुरुवार देर शाम एक सैलानी की कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में कार सवार दंपती बाल-बाल बच गया। सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कार में लगी आग बुझाई।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों से बरसी मुसीबत: बदरीनाथ मार्ग पर गिरी चट्टानें, यातायात ठप


जानकारी के मुताबिक रामपुर निवासी मुस्तफा फरमान अपनी कार से बृहस्पतिवार को नैनीताल के पास पंगूट में पहुंचे थे। इसी दौरान पंगूट के बाजार क्षेत्र में उनकी कार से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गईं। आनन फानन कार सवार मुस्तफा और उनकी पत्नी किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गए। स्थानीय लोगों ने सीमित संसाधनों से आग को बुझाने का प्रयास किया और सूचना दमकल विभाग को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण


एफएसओ चंदन राम आर्य ने बताया कि हादसे की सूचना पर आग बुझाई गई। 

Ad_RCHMCT