दर्दनाक हादसा- अल्मोड़ा में वनाग्नि से चार लोगों की मौत, चार गंभीर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में दर्दनाक हादसा हुआ है। अल्मोड़ा जिले के बिनसर में वनाग्नि की चपेट में आने से फॉरेस्ट गार्ड समेत चार लोग जिंदा जल गए। जबकि चार अन्य झुलस गए। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

बिनसर में वनाग्नि से हुई चार मौतों की पुष्टि डीएफओ सिविल सोयम प्रभाग ध्रुव मर्तोलिया ने की है। बताया जा रहा है कि जंगल की आग की चपेट में आने से फारेस्ट गार्ड समेत 4 लोग जिंदा जल गए। चारों की मौत हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें 👉  कौन बना सबसे ताकतवर मंत्री? विभागों के बंटवारे ने खोले कई बड़े राज

जबकि ड्राइवर समेत 4 लोग आग में बुरी तरह झुलस गए है। जिन्हें बेस अस्पताल लाया गया है। आग की चपेट में आने से वन विभाग का बोलेरा वाहन स्वाहा हो गया।

Ad_RCHMCT