दुःखद- सड़क हादसे में महिला व बच्चे समेत तीन की मौत

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा दिल्ली-मंगलौर राजमार्ग पर गुड मंडी के समीप हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गुड मंडी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार महिला सानो व उसके पुत्र जाहिद व एक 7 वर्ष के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर के निवासी थे, जो रिश्तेदारी में जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का सख्त एक्शन, शिकायतों पर तुरंत फैसला

वहीं दूसरी ओर दूसरी बाइक पर सवार शमीम निवासी रामपुर रूड़की व अरशद निवासी गुलाब नगर घायल हो गए। ये दोनों देवबंद में एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रूड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT