बिग ब्रेकिंग-भारी बारिश में मलबे की चपेट में आये 02 युवकों के लिए देवदूत बनी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

वर्तमान में हो रही भारी बारिश हर किसी के लिए आफत का सबब बनती जा रही है। भारी बारिश के चलते आज प्रातःकाल फाटा से आगे जामू वाले रास्ते पर स्थित होटल केदारवाटिका अचानक मलबे व बोल्डर्स की चपेट में आ गया था, इस होटल में काम कर रहे 02 युवक भी मलबे की चपेट में आ गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

भारी बारिश के चलते यात्री वाहनो को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील व ब्यूंगगाड़ व तरसाली की तरफ के मार्ग के बाधित होने पर यातायात नियंत्रण से सम्बन्धित ड्यूटियों में मौजूद चौकी इंचार्ज फाटा व अधीनस्थ पुलिस बल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे की चपेट में आये युवकों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया जहॉं पर इनकी स्थिति सामान्य है।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

रेस्क्यू कार्य में स्थानीय निवासियों द्वारा भी पुलिस टीम की मदद की गयी है। चौकी फाटा पुलिस द्वारा दिखायी गयी तत्परता की पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सराहना की गयी है तथा सभी कार्मिकों का
उत्साह वर्धन हेतु नगद पारितोषिक स्वीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना; प्रदेशवासियों के आरोग्य और खुशहाली की कामना

Social Media Cell Police Office Rudraprayag

Ad_RCHMCT