Uttarakhand weather-इन जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी,अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य में हो रही झमाझम बारिश के बीच एक बार फिर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।राज्य में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

वहीं राज्य में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन संपन्न: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रखी आधारशिला

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा रहने की उम्मीद है। कई इलाकों में भारी से अत्याधिक भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मौसम विभाग द्वारा आज कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

तथा अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही सुबह से ही विभिन्न जिलों में बरसात शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

वहीं नैनीताल जिले के रामनगर मे भी मौसम गर्माया है और बादल छाए हुए हैं और बारिश होने की भी संभावना दिख रही है।

Ad_RCHMCT