उत्तराखंड: खूपी के पास अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो की मौके पर मौत 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रही पर्यटकों की कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

कार में चार युवक सवार थे, जो घूमने के उद्देश्य से जागेश्वर जा रहे थे। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे गेठिया क्षेत्र के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस एसआई सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद दमकल और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

इस हादसे में उन्नाव के पीताम्बर नगर निवासी अंकित चौधरी और अभिराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल दुबे और श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।

Ad_RCHMCT