उत्तराखंड-(दुखद) यहाँ बोल्डर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम,क्षेत्र मे शोक की लहर।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(दुखद) यहाँ बोल्डर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम,क्षेत्र मे शोक की लहर।।

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ के धारचूला से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते राथीं गांव में पहाड़ी से बोल्डर गिरने के चलते एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई महिला मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

शनिवार को यहां रांथी गांव निवासी कमला धामी (27) मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई। इसी बीच पहाड़ी से बोल्डर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी महिलाओं ने घटना की सूचना स्वजन व ग्रामीणों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर सीएचसी धारचूला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौप दिया है।

मृतका का पति कमान सिंह भेड़ों के साथ दारमा घाटी के बुग्यालों में गया है। मृतका के तीन मासूम बच्चे हैं। प्रधान माया दुग्ताल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों से बरसी मुसीबत: बदरीनाथ मार्ग पर गिरी चट्टानें, यातायात ठप

वहीं घटना से मृतका के स्वजनों में कोहराम मच गया वही गांव में शोक की लहर फैल गयी है।

Ad_RCHMCT