रामनगर-शांतिपूर्ण माहौल मे हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद उल अजहा।।

ख़बर शेयर करें -

डाक्टर जफर सैफी


रामनगर- ईद उल अजहा (बकरीद) के मौके पर आसमान की तरफ अल्लाह की बारगाह मे उठे हजारो हाथो ने मुल्क व सूबे मे अमनचैन, तरक्की व हिफाजत तथा कौम की भलाई के लिये दुआये मॉगी।

इस मौके पर मक्का-मदीना मे चल रहे हज मे शिकरत करने गये अकीदमंदो के हज कबूल किये जाने की भी दुआ की गयी।

ईदगाह मे सुबह साढ़े सात बजे शहर पेश ईमाम मुफ्ती गुलाम मुस्तफा नईमी व खताड़ी स्थित बड़ी मस्जिद मे ईमाम मुफ़्ती वसीम ने ईद उल अजहा की नमाज सुबह 7 बजे अता करायी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

तथा दोनो ही इमामो ने अपने-2 सम्बोधन मे अपने पड़ोसियो से मौहब्बत, मुल्क व कौम से वफादारी तथा अमन चैन का पैगाम दिया। नमाज के उपरांत नमाजियो ने कब्रिस्तान जाकर दुनिया से रूखसत हो चुके अपने अजीजो की मगफिरत के लिये के लिये दुआये मॉगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ जो कि समाचार लिखे जाने तक जारी था।

इस मौके पर ईदगाह मे एसडीएम गौरव चटवाल, तहसीलदार विपिन चन्द्र पंत, शहर पटवारी ताराचन्द्र घिल्ड़ियाल, सीओ बलजीत सिंह भाकूनी, कोतवाल अरूण कुमार सैनी, एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा, एसआई नरेन्द्र देव, कांस्टेबिल गगन भण्डारी, संजय सिंह, हेमंत लुंठी, पालिका ईओ भरत त्रिपाठी, स्वास्थ निरीक्षक राजकुमार भारती, सहायक स्वास्थ निरीक्षक देवेन्द्र पांडे, धनसिंह खत्री, पालिकाध्यक्ष हाजी मौ. अकरम,

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ईदगाह कमेटी के सदर बाबर खान, जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के कार्यवाहक सदर शकील खान, फजल खान, शमीम अहमद, डॉ. जफर सैफी, हाजी तस्वुर हुसैन, जुल्फिकार कुरैशी, वाकर रजा, गुडडू इंजीनियर, दानिश सैफी, सनब्बर कुरैशी, जावेद खान, ताईफ खान सहित बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधि मौजूद रहे तथा नमाजियो को ईद उल अजहा की मुबाकरबाद पेश की।

Ad_RCHMCT