उत्तराखंड-(BREAKING) नदी मे बही कार,2 लोगों को पुलिस ने निकाला सुरक्षित,1 व्यक्ति हुआ लापता,लापता व्यक्ति का SDRF ने शव किया बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) नदी मे बही कार ,2 लोगों को किया रेस्क्यू,1 व्यक्ति हुआ लापता,लापता व्यक्ति का SDRF ने शव किया बरामद।।

पानी के तेज बहाव में लापता हुआ कार सवार, SDRF ने बरामद किया शव।।

10 जुलाई 2022 को आपदा कंट्रोल रूम देहरादून / थाना सहसपुर द्वारा सूचना नोट कराई गई कि शीशम बाड़ा शेरपुर शिमला बायपास मार्ग पर एक कार नदी में बह गई है, जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे। दो व्यक्तियों को स्थानीय लोगों व जिला पुलिस द्वारा सकुशल निकाल दिया गया है। एक व्यक्ति लापता है ,जिसकी सर्चिंग की जानी है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

उपरोक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सघन सर्च अभियान चलाया गया।

गौरतलब है कि शनिवार देर रात कार सवार तीनो व्यक्ति पोंटा साहिब से अपने रिश्तेदार से मिलकर घर वापस जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

तभी शिमला बाईपास के सिंघनीवाला से धर्मा वाला जाने वाले मार्ग पर श्री राम स्कूल के पास रपटे में पानी के बहाव में फंस गए।

कार सवार दो व्यक्तियों ( 1.मुकेश शर्मा निवासी थाना नेहरू कॉलोनी व 2. अनिल कुमार निवासी चंद्रबनी देहरादून) को जिला पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बमुश्किल बचाया गया परन्तु तीसरा व्यक्ति पानी में बह कर लापता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान लापता व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक :-
1) राजकुमार पाल उम्र 65 वर्ष निवासी बंजारावाला कारगी चौक देहरादून

Ad_RCHMCT