उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ सेल्फी लेते-लेते गहरी खाई में गिरा युवक, मौत,SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।।

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी गढ़वाल- सेल्फी लेते हुए खाई में गिरा युवक, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।।

जनपद टिहरी से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ SDRF से प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास एक युवक सेल्फी लेते वक्त गहरी खाई में गिर गया ,हादसे में युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

रविवार को थाना देवप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि तोता घाटी मंदिर के पास एक व्यक्ति फोटो खींचते समय खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट ब्यासी से रेस्क्यू टीम हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गहरी खाई में उतरकर टीम द्वारा युवक तक पहुंच बनाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

गौरतलब है कि बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास उक्त युवक नाम मिंटू पुत्र दिलीप मंडल निवासी दिल्ली कैंट प्रह्लाद पुर गांव पालम दिल्ली,उम्र 29 वर्ष सेल्फी लेते वक्त गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में युवक की मौत मौके पर ही हो गयी ।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

एसडीआरएफ की टीम द्वारा मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT