उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ अनियंत्रित होकर पहाड़ी मार्ग से नीचले मार्ग पर गिरा वाहन,चालक की घटनास्थल पर ही मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग – त्रिजूगीनारायण मार्ग पर वाहन दुर्घटना , SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद खबर सामने आ रही हैं बुधवार को थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी नितिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की और वाहन तक पहुँच बनायीं। वाहन त्रिजूगीनारायण से सोनप्रयाग मार्ग की ओर आ रहा था जो रास्ते मे अनियंत्रित होकर पहाड़ी मार्ग से नीचेले मार्ग पर गिर गया, जिससे वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने ले ली युवक की जान

SDRF द्वारा शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

वाहन संख्या :UK12CG0565

मृतक का विवरण :-
मिथलेश उम्र – 34
ग्राम – कमेदा त्रिजूगीनारायण, जनपद – रुद्रप्रयाग

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

SDRF टीम का विवरण मुख्य आरक्षी नितिन रावत,आरक्षी विकास रमोला,आरक्षी अनुसूया प्रसाद,आरक्षी प्रवीण सिंह ,आरक्षी भूपेंद्र,टेक्निशीयन सुमित,पेरामीडिक्स विनय मोहन,चालक दीपक कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT