लापता युवक का यहाँ मिला शव,मची सनसनी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में विगत दिनों से लापता युवक की आखिरकार जंगल में लाश मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल बन गया है जिसके बाद पुलिस के द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बता दे कि युवक नैनीताल के दुर्गापुर इलाके का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

जानकारी अनुसार 22 वर्षीय सनी बाल्मीकि अचानक लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि सनी अपने परिवार के साथ नैनीताल के दुर्गापुर में रहता था और नशे का आदि था। विगत रविवार को वह बिना बताये घर से कही चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह कही नहीं मिला। इसके बाद सोमवार को सनी के परिजनों ने तल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी। आज सनी का लाश जंगल में मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शिनाख्त में शव सनी का निकला। इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को पता चल सकेगा।

Ad_RCHMCT