उत्तराखंड-(BREAKING) यूटिलिटी वाहन गिरा गहरी खाई मे,1 की मौत,3 घायल,SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) यूटिलिटी वाहन गिरा गहरी खाई मे,1 की मौत,3 घायल,SDRF उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।।

उत्तरकाशी – बड़कोट में गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

गुरुवार को एसडीआरएफ टीम को थाना बड़कोट द्वारा अवगत कराया गया है कि नगान गांव में एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट बड़कोट से उप निरीक्षक निरंजन बथवाल के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मदरसों की बोर्ड से संबद्धता शुरू, नियमावली जल्द कैबिनेट में पेश

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त यूटिलिटी वाहन स्यालम से बड़कोट की ओर जा रहा था। नगान गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे वह 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर पलट गया। जिसमे से 03 लोग घायल हो गए व एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई ।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दौराने सर्चिंग ,खाई में एक वाहन दिखाई दिया जिसमे कुछ लोग फंसे हुए थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा कटिंग उपकरणों की सहायता से उक्त वाहन को काटकर सभी घायलों को बाहर निकालकर सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम अस्पताल भेजा गया तथा उसके पश्चात मृत व्यक्ति के शव, नाम जयवीर पुत्र हीरालाल उम्र 55 वर्ष निवासी स्यालम को वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

घायलों का विवरण :-

  1. प्रहलाद पुत्र नरेन्द्र सिंह उम्र 55 वर्ष।
  2. विनोद पुत्र पार सिंह उम्र 32 वर्ष।
  3. सुनील उम्र 28 वर्ष।

एसडीआरएफ पोस्ट बड़कोट से रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक निरंजन बर्थवाल, आरक्षी आशीष रावत, मनोज, सहदेव, विपिन आर्य, अनमोल रावत, व उपनल चालक आशीष शामिल रहे।

Ad_RCHMCT