यहां बेकाबू होकर खाई में जा गिरा वाहन,1 की मौत,3 गम्भीर घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाको में हादसे में मामले बढ़ते जा रहे है एक ऐसा मामला चमोली जिले से सामने आ रहा है,यहां पर थराली में एक सड़क हादसा हुआ है जहां बूंगा मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार एक 5 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा में वाहन में 13 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल के खुर्पाताल में भीषण सड़क हादसा, पुलिस और SDRF की तत्परता से 21 यात्रियों की बची जान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक बोलेरो वाहन संख्या यूक 11 टीए- 1719 बूंगा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर खेत में जा पहुंचा। हादसे में 5 वर्षीय आयुष पुत्र हरीश राम निवासी कुलसारी की सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, एक 19 वर्षीय युवती चांदनी समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने बताया कि हादसे की सूचना ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर दी थी वहीं, थराली तहसीलदार प्रदीप नेगी ने हादसे की जांच करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय और आवास के कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास; योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जबकि, मासूम का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Ad_RCHMCT