(उत्तराखंड) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस , 23 यात्री थे सवार

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal uttarakhand- राज्य में भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से सड़क हादसों की खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला जनपद चम्पावत के बस्तियां नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त बस से SDRF ने घायलों को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पोस्ट टनकपुर से लगभग 12 किलोमीटर दूर चम्पावत रोड पर बस्तियां नामक स्थान पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक दीपक जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि एक प्राइवेट बस (नंबर-UK 04PA 3380) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी, जिसमें कुल 23 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कड़ी मशक्कत कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Ad_RCHMCT