उत्तराखंडः यहां दो बार डोली धरती, लोगों में दहशत

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड की धरती एक बार फिर कांप उठी। कुमाऊं मंडल के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार देर रात दो बार भूकंप के झटकों ने जनजीवन को दहशत में डाल दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था के लिए बड़ा फेरबदल, SSP ने बदले कई थाना-चौकी प्रभारी

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल के बैतड़ी जिले में स्थित था। पहला झटका रात 1:33 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। तीव्र झटकों के चलते पिथौरागढ़ मुख्यालय सहित धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना और झूलाघाट क्षेत्र में लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  आग और त्रासदी: भीषण आग में एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

भूकंप शांत होने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन केवल 12 मिनट बाद दूसरा झटका 3.7 तीव्रता के साथ महसूस किया गया। इससे एक बार फिर डर का माहौल बन गया। दोनों झटके कुछ सेकंड तक ही महसूस किए गए, लेकिन उनका असर गहराई से महसूस हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा खुलासा: जाति छुपाकर की गई जमीन डील रद्द

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था और पिथौरागढ़ जिले में अब तक कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Ad_RCHMCT