उत्तराखंडः शासन ने इन अधिकारियों के दायित्वों में किया बदलाव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने सचिवालय में अधिकारियों के विभागों में बड़े स्तर पर फेरबदल किए हैं। इस बदलाव के तहत सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें संयुक्त सचिव से लेकर अंडर सेक्रेटरी तक के अधिकारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

संयुक्त सचिव मुकेश राय, जिन्होंने हाल ही में प्रमोशन हासिल किया है, अब आबकारी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, संयुक्त सचिव महावीर सिंह कंडारी को आबकारी विभाग से हटाकर अब गन्ना एवं चीनी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पहले उनके पास आयुष विभाग भी था।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

डिप्टी सेक्रेटरी हरीश सागर को पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। अंडर सेक्रेटरी राम सिंह को अब अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, अंडर सेक्रेटरी नंदराम को तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। सोनिया भारती, जो अल्पसंख्यक विभाग में 6 साल तक कार्यरत रही थीं, अब पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

अंत में, अंडर सेक्रेटरी हेमा पांडे को वन विभाग के साथ-साथ अब पर्यावरण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Ad_RCHMCT